Showing posts with label Love. Show all posts
Showing posts with label Love. Show all posts

Wednesday, 30 March 2016

aapke jivan me ye 5 badlao laaye ladki zarur pat jaygi pakka


क्या कॉलेज की बेंच पर आपके बग़ल में बैठने वाली अभी तक कोई नहीं?



क्या आप भी हर लड़की की ओर चाहत भरी नज़रों से देखते हैं?



क्या लेक्चर बंक करने का बहाना आज भी आप खोज रहे हैं?



क्या लंच टाइम में आप सिर्फ़ दूसरों की गर्लफ़्रेंड के साथ हँसी- मज़ाक़ कर रहे हैं और अपनी गर्लफ़्रेंड के सपने देख रहे हैं?



तो छोड़िए टेंशन और अपनाइए ये टिप्स।
ladki ko date par lejane se pahe ye6 tarike apnaye


यक़ीन मानिए कुछ ही दिनों के अंदर लड़की होगी आपकी बाँहों में और आप होंगे सातवें आसमान पर।



बदलें कपड़ों का स्टाइल



अगर अब तक आप कॉलेज में कुछ भी पहनकर चले आते थे , ये सोचकर कि आपको देखता ही कौन है, तो अब सँभल जाइए। आपके ड्रोसिंग सेंस की लड़कियाँ बहुत चर्चा करती हैं। जींस, टीशर्ट आदि पहनें।



बात करने का तरीक़ा



बात करने का आपका तरीक़ा लड़कियों को पास और दूर करता है। आप अगर बिल्कुल टपोरियों की तरह बात करते हैं, तो भी लड़कियाँ आपसे दूर भागती हैं और भाई साहब जैसे बात करने पर भी। इसलिए इसपर विशेष ध्यान दें। लड़कियों से सलीक़े से बात करें।



बी रियल



लड़कों की आदत होती है कि वो बहुत ज़्यादा डींग हाँकते हैं। इस तरह के लड़कों से भी लड़कियाँ दूरी बनाकर रखती हैं। आप जैसे हैं वैसे ही दूसरों के सामने दिखाएँ। झूठ बोलकर अपनी पर्सनालिटी को निखारने की ग़लती आप पर भारी पड़ सकती है।



तारीफ़ करें



अगर आपको कोई लड़की पसंद है तो उसकी तारीफ़ करें। अपने दोस्तों के सामने और उस लड़की के पीछे भी। भूलकर भी दोस्तों के बीच उसकी बुराई न करें।



थोड़ा नॉलेज भी है ज़रूरी



सिर्फ़ स्टाउल से ही काम नहीं चलेगा। कॉलेज में लड़की पर इंप्रेशन ज़माने के लिए थोड़ा ज्ञान भी होना चाहिए। पढ़ाई में ठीक होने पर लड़कियाँ आपसे हेल्प माँगेगी और आपका इंप्रेशन उन पर ज़्यादा होगा।



ये थे हमारे टिप्स आप चाहें तो अपने तरीक़े से भी अपनी गर्लफ़्रेंड बना सकते हाँ। हमारी ओर से आपको ऑल द बेस्ट।

Tuesday, 29 March 2016

kaise pata chalega ke ladki tumse pyaar karti hai ya tumhare paise se in hindi


सोशल मीडिया के ज़माने में सुबह से शाम तक जाने कितनी बार प्यार होता है और कितनी बार दिल टूटता है, इसका अंदाज़ा लगाना बहुत मुश्किल है|



ऐसे में कैसे पता चलेगा कि जिसे आप अपनी सच्ची गर्लफ्रेंड, अपना सच्चा प्यार समझ के बैठे हो, वो आपसे प्यार ही करती है या आपकी दौलत पर फ़िदा है?



आओ बताऊँ ऐसी 10 बातें जिनसे पता चलेगा कि उसका प्यार सच्चा है:



1)   वो आपको 24 घंटे फ़ोन या मैसेज करके ना तो परेशान करती है और ना ही आपसे उम्मीद करती है कि आप ऐसा करें| इसका यह मतलब नहीं कि उसे आपका ख़याल नहीं है पर वो इस रिश्ते में सिक्योर है और जानती है कि हर रिश्ते में स्पेस देनी चाहिए|



2)   भले ही उसे देश-विदेश के बारे में ज़्यादा जानकारी ना हो, लेकिन आपकी हर छोटी से छोटी बात का भी ख़याल रखती है| कभी बातों-बातों में ही आपने उसे कुछ बताया हो, वो याद रखेगी और ध्यान रखेगी कि आपकी हर ज़रुरत पूरी हो!



3)   आपकी ग़लतियाँ बताएगी जिन्हें सुधार के आप ही का भला होगा, अपने आपको आपसे ऊपर सिद्ध करने के लिए नहीं! और बताने का तरीक़ा भी ऐसा होगा जो आपकी बेइज़्ज़ती नहीं करेगा, बल्कि आपको आपकी कमियों का साफ़ आईना ही दिखायेगा!



4)   आपसे हर वक़्त किसी ना किसी गिफ़्ट की उम्मीद नहीं रखेगी! उसका और आपका प्यार इस बात पर निर्भर नहीं करेगा कि किसने किसको कौन सा गिफ़्ट दिया, कितना महँगा दिया, कितनी बार दिया! उसका रिश्ता लालच पर नहीं टिका हुआ होगा!



5)   आपकी मुसीबत के वक़्त एक चट्टान की तरह आपके साथ खड़ी रहेगी, आपको सपोर्ट करने के लिए! बहुत सी लड़कियाँ ज़रा सी परेशानी देखते ही रफ़ू चक्कर हो जाती हैं, पर जो आपके साथ हर हालात में खड़ी रहे, समझ लेना वो आपसे सच्चा प्यार करती है!



6)   अगर उसे आपके साथ वक़्त बिताने में ज़्यादा इंटरेस्ट है और शॉपिंग या डिनर पर जाने में कम, तो समझ लो कि उसका प्यार सच्चा है! वरना देख ही सकते हैं आजकल क्या चल रहा है; शॉपिंग और डिनर और पिक्चर के चक्कर में दोस्तियाँ टूट जाती हैं, प्यार तो दूर की चीज़ है!



7)   जो गर्लफ्रेंड आपके सपनों को अपना बना ले और आपके करियर को उतनी ही एहमियत दे जितनी की अपनी करियर को, समझ लेना उसके साथ आपका जीवनभर का रिश्ता है!



8)   लड़ाई तो हर रिश्ते में होती है लेकिन अगर वो जायज़ मुद्दों पर जायज़ तरीके से लड़ती है तो इसका मतलब है कि वो सुलझी हुई है और ऐसी समझदार लड़की को छोड़ना सबसे बड़ी बेवकूफ़ी होगी!



9)   वही प्यार सच्चा है जहाँ आपकी गर्लफ्रेंड आपसे उसकी ज़िन्दगी संभालने की उम्मीद नहीं करती लेकिन आपको सपोर्ट करने के लिए हमेशा खड़ी रहती है! आपके लिए कुछ ना कुछ ख़ास हमेशा करे बिना इस उम्मीद के कि आप उसके लिए क्या करेंगे, यह सच्चे प्यार की निशानी है!



10)   अगर वो किसी भी मायने में आपको एक अच्छा इंसान बनाती है तो मतलब है कि वो आपसे बहुत प्यार करती है और चाहती है कि आप दुनिया के सबसे अच्छे इंसान बनें! यह प्यार नहीं तो और क्या है?



ज़रा इन बातों पर ग़ौर करना और अगर ऐसी गर्लफ्रेंड आपको मिल चुकी है तो यार बड़े ध्यान से, बड़े प्यार से संभाल के रखना! रोज़-रोज़ ऐसी लड़कियाँ ज़िन्दगी में नहीं आएँगी!

 ladki ko pahela kiss kaise kare

Monday, 28 March 2016

ladki ko date par lejane se pahele ye tarike yaad rakhe cahe ladka ho ya phir ladki??


डेट पर जाना आजकल का चलन है|



प्यार-मोहब्बत तो बाद की बातें हैं, डेट पर जाना एक तरह से यह जाँचना है कि आपका साथी सच में आपके लायक है भी या नहीं, आप दोनों की पटती भी है या नहीं?



इसीलिए कुछ ख़ास बातों का हमेशा ख़याल रखना चाहिए जब भी आप डेट पर जाएँ, चाहे पहली डेट हो या कोई भी!



यह हैं वो 6 बातें जो आपको आपकी मोहब्बत हासिल करने में मदद कर सकती हैं:



1) वैसे रहें जैसे हैं



आम तौर पर हम दूसरों पर अपना प्रभाव डालने के लिए झूठ बोल जाते हैं या कुछ ऐसा करते हैं जो हमारे व्यक्तित्व से अलग है| ध्यान रहे, ऐसे झूठ ज़्यादा दिन चलते नहीं और ज़रूरी यह कि पहली ही डेट में आपके पार्टनर को पता चल जाना चाहिए कि आप किस तरह के व्यक्ति हैं| फिर वो आपको पसंद करे या नापसंद, उनकी मर्ज़ी! कम से कम बाद में रिश्ता ख़राब होने से बच जाता है!



2) किसी और से तुलना



जिस के साथ आप डेट पर हैं, उन्हें उन्हीं की अच्छाईयों और बुराईयों पर नापिये, उनकी तुलना अपने किसी पुराने प्रेमी या प्रेमिका से मत कीजिये! हर इंसान अपने आप में अलग होता है और किसी और से तुलना करना उनकी बेइज़्ज़ती करने के सामान होगा| क्या आपको अच्छा लगेगा अगर आपके व्यक्तित्व का मुक़ाबला किसी और के साथ किया जाए जिसे आप जानते तक नहीं हैं?


ladki hasee to phasi
3) अपनी पसंद पक्की कीजिये



आपको पता होना चाहिए कि आपको क्या चाहिए! उसी के अनुसार डेट पर जाइए| अगर आप अपने दिल में साफ़ हैं तो पहली ही डेट में आपको पता चल जायेगे कि दूसरा व्यक्ति आपकी पसंद पर मेल खाता है या नहीं| अगर हाँ, तो रिश्ता आगे बढाइये, अगर नहीं तो उसे वहीं ख़त्म कीजिये! बेकार में अपना और दूसरों का समय बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है और साथ ही साथ किसी को भी उम्मीद देना और बाद में तोड़ देना, सबसे बड़ा धोखा देना होता है|



4) वफ़ादारी



दोस्तों इसका कोई और विकल्प ही नहीं है| अगर आप सिर्फ टाइम-पास के लिए डेट पर जा रहे हैं और यह बात आपका डेटिंग पार्टनर भी जानता है तो ठीक है, वरना रिश्ते को मज़बूत करने के लिए वफ़ादारी बहुत ही ज़रूरी है| जब आप एक पार्टनर के साथ हैं तो और किसी की आपके जीवन में कोई जगह नहीं है! यह बात गाँठ बाँध लीजिये!



5) जैसा चाहिए, वैसा कीजिये



यह बाद हमेशा याद रखनी पड़ेगी कि हम खुद के साथ जैसे व्यवहार की अपेक्षा करते हैं, हमें दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना भी पड़ेगा! इज़्ज़त दीजिये, इज़्ज़त लीजिये! हर वक़्त सिर्फ इसी में मत लगे रहिये कि आपका पर्त्ने रही आपको फ़ोन करे, आपको उपहार दे, आपका जन्मदिन याद रखे, आपके लिए दुनिया की हर ख़ुशी ढूँढ के लाये| आपको भी यह सब उनके लिए करना पड़ेगा क्योंकि दिल का रिश्ता तो बराबर का रिश्ता होता है!



6) तमीज़ से ख़त्म कीजिये



ज़रूरी नहीं की हर डेट इश्क़-मोहब्बत पर जाके ख़त्म हो| कई बार महीनों तक डेट पर जाने के बाद लगता है की आप दोनों एक दुसरे के लिए सही नहीं हैं| ऐसे में लड़-झगड़ के या मुँह खट्टा करके रिश्ता ख़त्म करने की ज़रुरत नहीं है| सुलझे हुए लोगों की तरह एक अच्छे दोस्त बन कर एक दुसरे को समझाइये कि क्यों यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता और क्यों इसे ख़त्म करने में दोनों की भलाई है| फिर आराम से अपनी-अपनी राह पर चल पड़िए!



डेट पर जाना सच में बड़ा ही रोमांचकारी अनुभव होता है| उस में से खुशियाँ बटोरिये, चिड़चिड़ाहट नहीं! प्यार बाँटिये और प्यार ही पाइए, चाहे वो जीवन का सच्चा प्यार हो या एक दोस्ती जैसा गहरा प्यार|

girlfriend ko patane k liye pahele uske saheli ko pataye?? aap bhi sikhle


गर्लफ्रेन्ड मिल गयी, डेट पर भी जाते हो, मस्ती भी होती है लेकिन, यह सब एक ही झटके में फुस्स हो जाएगा!



क्यों?
ladki kaise pataye


अरे यार, अगर अपनी गर्लफ्रेन्ड की सहेलियों को नहीं पटा पाये ना, तो किस दिन तुम्हारी गर्लफ्रेन्ड तुम्हें छोड़ देगी या कब तुम्हें अपनी उँगलियों पर नचाना शुरू कर देगी, पता ही नहीं चलेगा! और इसके पीछे होंगी उसकी पक्की सहेलियाँ!



जी हाँ, लड़कियों की आपस की दोस्ती बहुत ही मज़बूत होती है और हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड के बारे में अपनी सहेलियों की राय ज़रूर लेती है| अगर चाहते हो की गर्लफ्रेन्ड की दोस्त भी तुम्हें अप्प्रूव करें, तो कुछ जुगत बिठानी होगी|



आओ बताऊँ कुछ आसान तरीके इस कठिन समस्या को सुलझाने के!



1) सबसे दोस्ती



गर्लफ्रेन्ड की दोस्तों को अपनी दोस्त भी बना लो ताकि उसे ये ना सोचना पड़े की वक़्त तुम्हारे साथ गुज़ारे या अपनी सहेलियों के साथ! उसका जीवन आसान हुआ तो समझ लो तुम्हारा भी हो जाएगा!



2) उनमें दिलचस्पी लो



जब दोस्त बना ही लिया तो उनमें दिलचस्पी भी लो, उन्हें जानो भी लेकिन एक दोस्त की तरह और ध्यान रहे, अपनी गर्लफ्रेन्ड को जेलस किये बिना! कहीं ऐसा ना लगे कि तुम उसकी सहेलियों को ज़रुरत से ज़्यादा भाव दे रहे हो!



3) तुम ही सही हो



यह बात तुम्हें उसकी सहेलियों को बतानी भी पड़ेगी और समझानी भी कि तुम उसके लिए सही बॉयफ्रेंड हो और तुम्हें सच में उसका ख़याल है| जब उसकी सहेलियों के साथ हो तो अपनी गर्लफ्रेन्ड का हाथ पकड़ो, उसका ध्यान रखो, हर वो छोटा-छोटा काम करो जो तुम वैसे भी करते हो, बस यह नहीं लगना चाहिए कि दिखावा कर रहे हो!



4) दिल बड़ा रखो



इसका यह मतलब नहीं है कि सबसे प्यार करते फिरो पर ज़रा खुले दिल से गर्लफ्रेन्ड की सहेलियों का ध्यान रखो| कहीं रेस्टोरेंट में जाओ तो उनके लिए दरवाज़ा खोलो, उनकी पसंद-नापसंद का ख़याल रखो, बिल भरो! यह जो कभी-कभार थोड़ा अलग से उनके लिए कुछ करना पड़ेगा ना, यह बहुत दूर तक जाएगा और काम आएगा!



5) दोस्तों को मिलने दो



तुम्हारा मन करता है ना कभी-कभी सिर्फ़ अपने लड़के दोस्तों के साथ वक़्त बिताने का? बस वैसे ही तुम्हारी गर्लफ्रेन्ड भी चाहती है कुछ वक़्त अपनी सहेलियों के साथ बिताये! उसे ऐसा करने दो, उसकी सहेलियाँ तुम्हें और भी इज़्ज़त देंगी कि तुमने उनकी पक्की सहेली को उनसे चुरा नहीं लिया!



6) नहीं पसंद तो बोल दो



अगर तुम्हें अपनी गर्लफ्रेन्ड की कोई दोस्त पसंद नहीं है तो अलग से अपनी गर्लफ्रेन्ड को बोल दो और ज़्यादा मिलने-जुलने की कोशिश मत करो क्योंकि ज़बरदस्ती से कोई काम नहीं बनता| इस तरह अपनी गर्लफ्रेन्ड की इज़्ज़त भी पाओगे और उसकी सहेली के विचारों से भी दूर रहोगे!



यह कुछ बातें हैं जिनपर अमल करके मोहब्बत की राहें थोड़ी आसान हो जाएँगी! बाकी तो यारों हर किसी का इश्क़ अलग ही होता है, उसकी मुसीबतें भी अलग और हल भी!



बस लगे रहो!


Saturday, 26 March 2016

ladki se baat kaise kare in hindi

Kisi ladki se pyaar se baat kare


आपको लगता है कि यही एक चांस है उससे बात करने का। तब आपके मन में पहला ख्‍याल यही आता है कि कैसे सही बातचीत की शुरूआत की जाए। सोशल गेदरिंग्स में अक्सर लड़कों को ऐसी लड़कियां दिख जाती हैं जिनसे उनकी जान पहचान और बातचीत नहीं है, ऐसे में लड़कियों से बातचीत करने के कुछ टिप्स यहां दिए जा रहे हैं।

pyaar me samajhdari se kaam le

शुरूआत हमेशा अभिवादन से करें। पहले मुस्‍कुराते हुए ''हैलो'' बोले फिर सामान्‍य तरीके से अपना नाम बता कर सामने वाले व्‍यक्‍ति का नाम पूछें। उसके जवाब देने के बाद माहौल के मुताबिक हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढा़एं या अगर सिचुएशन ऐसी नहीं है तो हाथ मिलाना टाला जा सकता है। आप अगर पहले से ही व्‍यक्‍ति को जानते हैं तो इस स्‍टेप को छोड़ कर अगले चरण से शुरुआत करें।



बातचीत शुरू करने के लिए स्टडी, कॉमन फ्रेंड के अलावा आप अपने आस पास देखे अगर कुछ अजीब या अनोखा हो रहा है तो आप उस बारे में बात कर सकते हैं, या फिर आप मौसम के बारे में बात करके बातचीत की शुरूआत कर सकते हैं। बातचीत शुरू करने का यह सबसे अच्‍छा तरीका है।



लड़की को किसी बात के लिए कॉमप्लीमेंट देना भी बातचीत आगे बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है, लेकिन याद रखें कभी झूठी तारीफ न करें जैसे कि हवा में उड़ते आपके बाल बहुत खूबसुरत लग रहे हैं। वैसे उसकी कोई चीज जैसे जूते या हैंडबेग अगर सच में अच्‍छा है तो आप उसकी तारीफ कर सकते हैं। सच्‍ची तारीफ आसानी से किसी को आपसे बात करने के लिए प्रेरित करती है। लेकिन कभी भूल से भी कुछ ऐसा न कहें जिससे उसे असहज महसूस हो जैसे उसके लुक्‍स और बॉडी को लेकर बात करने से बचें। अगर उसने हाल ही में कोई एकैडमिक उपलब्धि पाई है तो जी भरकर उसकी तारीफ करें।



बातचीत को आगे बढा़ने के लिए कुछ सवालों का सहारा ले सकते हैं। कई लोगों को अपने बारे में बाते करना पसंद होता है। आप इस तरह शुरुआत कर सकते हैं जैसे आप इस साल कौन सी क्‍लासेस ले रही हैं? क्‍या आपने यहां कुछ देखा? आप इस बारे में क्‍या सोचती हैं? कम और हल्‍के फुल्‍के सवाल ही पूछें ताकि सामने वाला बोर न हो। किसी भी बातचीत के समय बीच बीच में लड़की की राय जानते रहें। उससे पूछें क्‍या वह सहमत है या नहीं।



अगर पहली मुलाकात में आपने इतना कर दिया तो समझो लड़की पर आपने बेहतरीन इम्प्रेशन जमा दिया। आगे की राह आसान करने के लिए ज़रूरी है कि जान पहचान करने में ऊपर दिए गए टिप्स अपनाएं जाएं।