Showing posts with label Ladki patao. Show all posts
Showing posts with label Ladki patao. Show all posts

Monday, 28 March 2016

girlfriend ko patane k liye pahele uske saheli ko pataye?? aap bhi sikhle


गर्लफ्रेन्ड मिल गयी, डेट पर भी जाते हो, मस्ती भी होती है लेकिन, यह सब एक ही झटके में फुस्स हो जाएगा!



क्यों?
ladki kaise pataye


अरे यार, अगर अपनी गर्लफ्रेन्ड की सहेलियों को नहीं पटा पाये ना, तो किस दिन तुम्हारी गर्लफ्रेन्ड तुम्हें छोड़ देगी या कब तुम्हें अपनी उँगलियों पर नचाना शुरू कर देगी, पता ही नहीं चलेगा! और इसके पीछे होंगी उसकी पक्की सहेलियाँ!



जी हाँ, लड़कियों की आपस की दोस्ती बहुत ही मज़बूत होती है और हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड के बारे में अपनी सहेलियों की राय ज़रूर लेती है| अगर चाहते हो की गर्लफ्रेन्ड की दोस्त भी तुम्हें अप्प्रूव करें, तो कुछ जुगत बिठानी होगी|



आओ बताऊँ कुछ आसान तरीके इस कठिन समस्या को सुलझाने के!



1) सबसे दोस्ती



गर्लफ्रेन्ड की दोस्तों को अपनी दोस्त भी बना लो ताकि उसे ये ना सोचना पड़े की वक़्त तुम्हारे साथ गुज़ारे या अपनी सहेलियों के साथ! उसका जीवन आसान हुआ तो समझ लो तुम्हारा भी हो जाएगा!



2) उनमें दिलचस्पी लो



जब दोस्त बना ही लिया तो उनमें दिलचस्पी भी लो, उन्हें जानो भी लेकिन एक दोस्त की तरह और ध्यान रहे, अपनी गर्लफ्रेन्ड को जेलस किये बिना! कहीं ऐसा ना लगे कि तुम उसकी सहेलियों को ज़रुरत से ज़्यादा भाव दे रहे हो!



3) तुम ही सही हो



यह बात तुम्हें उसकी सहेलियों को बतानी भी पड़ेगी और समझानी भी कि तुम उसके लिए सही बॉयफ्रेंड हो और तुम्हें सच में उसका ख़याल है| जब उसकी सहेलियों के साथ हो तो अपनी गर्लफ्रेन्ड का हाथ पकड़ो, उसका ध्यान रखो, हर वो छोटा-छोटा काम करो जो तुम वैसे भी करते हो, बस यह नहीं लगना चाहिए कि दिखावा कर रहे हो!



4) दिल बड़ा रखो



इसका यह मतलब नहीं है कि सबसे प्यार करते फिरो पर ज़रा खुले दिल से गर्लफ्रेन्ड की सहेलियों का ध्यान रखो| कहीं रेस्टोरेंट में जाओ तो उनके लिए दरवाज़ा खोलो, उनकी पसंद-नापसंद का ख़याल रखो, बिल भरो! यह जो कभी-कभार थोड़ा अलग से उनके लिए कुछ करना पड़ेगा ना, यह बहुत दूर तक जाएगा और काम आएगा!



5) दोस्तों को मिलने दो



तुम्हारा मन करता है ना कभी-कभी सिर्फ़ अपने लड़के दोस्तों के साथ वक़्त बिताने का? बस वैसे ही तुम्हारी गर्लफ्रेन्ड भी चाहती है कुछ वक़्त अपनी सहेलियों के साथ बिताये! उसे ऐसा करने दो, उसकी सहेलियाँ तुम्हें और भी इज़्ज़त देंगी कि तुमने उनकी पक्की सहेली को उनसे चुरा नहीं लिया!



6) नहीं पसंद तो बोल दो



अगर तुम्हें अपनी गर्लफ्रेन्ड की कोई दोस्त पसंद नहीं है तो अलग से अपनी गर्लफ्रेन्ड को बोल दो और ज़्यादा मिलने-जुलने की कोशिश मत करो क्योंकि ज़बरदस्ती से कोई काम नहीं बनता| इस तरह अपनी गर्लफ्रेन्ड की इज़्ज़त भी पाओगे और उसकी सहेली के विचारों से भी दूर रहोगे!



यह कुछ बातें हैं जिनपर अमल करके मोहब्बत की राहें थोड़ी आसान हो जाएँगी! बाकी तो यारों हर किसी का इश्क़ अलग ही होता है, उसकी मुसीबतें भी अलग और हल भी!



बस लगे रहो!


Ladki hasi to phasi in hindi


हंसी तो फँसी



ये कहावत या मुहावरा ना जाने कितनी बार सुना होगा.



क्या ये सच है या फिर ऐसे ही कही सुनी बातें.



अब ये तो कोई लड़की ही बता सकती है…



…और अगर कोई लड़की मौजूद ना हो तो चिंता की कोई बात नहीं. अपने अनुभवों और डॉक्टर्स के रिसर्च का अध्ययन करके हम आपको बताएँगे. क्यों कोई लड़की ज्यादा वक्त उनके साथ बिताना पसंद करती है जो हंसमुख और तेज़ दिमाग होते है और हाँ हाज़िर जवाब भी.



स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा किये गए रिसर्च से साबित हुआ है कि लड़कियों का दिमाग हंसी मजाक और हाजिर जवाबी सुनने या देखने के समय अधिक सक्रिय होता है.



इसका निष्कर्ष ये निकला की हंसी मजाककरने वालों की संगत में लड़की का मस्तिष्क अधिक सकारात्मक होता है.



इस रिसर्च से ये भी निष्कर्ष निकला की महिलाएं अच्छा दिखने वाले पार्टनर से ज्यादा महत्व  हंसाने वाले और तेज़ दिमाग वाले लड़कों को देती है, क्योंकि सकारात्मक बातें और खुशनुमा माहौल में लड़कियों का दिमाग ज्यादा सक्रिय होता है और ऊर्जा का अधिक संचार होता है.



लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये भी है कि हर समय हंसी मजाक अच्छा नहीं होता है.



कुछ मौकों पर जब स्थिति गंभीर हो और आपकी कोई बात माहौल को हल्का कर दे तो आप सबको आकर्षित कर लेंगे इसमें कोई दो रे नहीं है पर कभी कभी ऐसा होता है जब गंभीरता दिखानी होती है और आप उस समय भी हंसी मजाक करते है तो ऐसा करना स्थिति को बिगाड़ भी सकता है.



साथ ही साथ हर वक्त बहुत ज्यादा हंसी मजाक भी नहीं करना चाहिए ऐसा करने से कोई आपको गंभीरता से नहीं लेगा.



अब सवाल ये उठता है कि हंसी मजाक किस प्रकार का हो.



हर तरह का हंसी मजाक सही  है जब तक कि वो हद में हो.



हमने बहुत सी महिलाओं और लड़कियों से इस बारे में बात की कि उन्हें हंसी मजाक करने वाले लड़के ज्यादा क्यों भाते है तो उनके ये जवाब थे.



1) खुश रहना सभी को पसंद है तो क्यों न वक्त ऐसे शख्स के साथ बिताया जाये जिसके साथ खुश रह सके और जो तनाव भरे जीवन में मुस्कराहट ला सके.


ladki kaise pataye
2) हंसी मजाक और हाजिरजवाबी का मतलब है तेज़ दिमाग और आत्मविश्वास, जिसमे ये दोनों बात हो उस पुरुष के साथ कौन समय बिताना पसंद नहीं करेगा.



3) बहुत सी महिलाओं का ये भी मानना है की हाजिरजवाब और मजाकिया पुरुष बहुत रचनात्मक होते है. ये बात सही भी है बार बार हंसाने के लिए हर बार कुछ तो ना सोचना पड़ेगा ही.



4) हंसमुख और हाजिरजवाब पुरुष बिस्तर पर भी कमाल के होते है, सम्भोग उनके लिए बस एक काम नहीं वो तो इसे भी मनोरंजक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते.



5) हाजिरजवाब और हंसमुख पुरुषों की लोगों को और आस पास की चीज़ों को समझने की शक्ति भी बहुत ज्यादा होती है, वो हर चीज़ या व्यक्ति को देख समझ कर उसके बारे में कुछ ना कुछ बात कर ही लेते है. अब बताओ इतने रोचक व्यक्ति के साथ कौन घूमना पसंद नहीं करेगा.



6) कुछ महिलाओं ने एक बहुत ही आश्चर्यचकित करने वाली बात बताई हंसमुख पुरुषों के बारे में वो ये है कि इस तरह के पुरुष अन्दर से बहुत ही संवेदनशील और भावुक होते है. इसलिए ऐसे पुरुष ना सिर्फ हंसी मजाक से आपको खुश रखते है अपितु मुश्किल समय में आप इन पर भरोसा भी कर सकती है.



देखा आपने ना सिर्फ वैज्ञानिक कारण बल्कि और भी कितने सारे कारण है जिनकी वजह से महिलायें हंसुख और तेज़ दिमाग वाले पुरुष को तवज्जो देती है किसी बोरियत फ़ैलाने या फिर नकारात्मक पुरुष की तुलना में.



तो आप भी अपने चेहरे और मन से ये उदासी और मनहूसियत का चोला उतार फेंके और बन जाए एक खुशमिजाज़ इंसान.



फिर देखना कैसे आप भी किसी के चेहरे पर हंसी लाकर कह सकते है कि “हंसी तो फँसी ”